फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बारिश में टमाटर हुआ महंगा, धनिया ने भी दिखाया रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। सिलिंडर के दाम बढ़ने के बाद अब बारिश के मौसम में सब्जियों के दाम में उछाल आया है। इससे आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ गया है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि अभी तो बारिश का सीजन शुरू हुआ है। बारिश के चलते मंडी में सब्जी कम आने की वजह से अभी दाम और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

पहले ही रसोई गैस सिलिंडर के भाव बढ़ने से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ा हुआ है। अब बारिश का सीजन शुरू होने से सब्जियों के दामों में लगातार तेजी आ रही है। पिछले पंद्रह दिन में प्रत्येक सब्जी पर 10-20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दाम बढ़े हैं। जहां आलू 25 रुपये किलोग्राम बिक रहा है। वहीं टमाटर 60 रुपये, लौकी 40 रुपये, तोरई 40 रुपये, शिमला मिर्च 140 रुपये, खीरा 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सब्जी में जायका बनाने वाला धनिया 300 रुपये प्रति किलो हो गया है।
सब्जी विक्रेता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश का सीजन शुरू होने पर पिछले पंद्रह दिन में सब्जी के दामों में काफी तेजी आई है। अभी बारिश का सीजन शुरू हुआ है। जिससे दाम और बढ़ने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

सब्जी पंद्रह दिन पहले के भाव आज के भाव (प्रति किलो)

आलू 15 25
टमाटर 40 60
लौकी 30 40
तोरई 30 40
शिमला मिर्च 60 140
खीरा 40 50
धनिया 200 300
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें