फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़फोड़ के बाद 13 घंटे बंद रही इमरजेंसी, किया प्रदर्शन

Thu, 29 Dec 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
इमरजेंसी 13 घंटे तक बंद रही। वहीं मंगलवार को ओपीडी भी समय से चालू नहीं हो सकी। साढ़े तीन घंटे तक ओपीडी सेवाएं भी बंद रहीं। स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की खबर पर प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। वार्ता करके सेवाओं को सुचारू कराया। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार को शाम 8 बजे कोई डाक्टर न मिलने पर लोगों ने तोड़फोड़ कर दी थी। तोड़फोड़ के समय फार्मासिस्ट व कर्मचारी डर गए थे। इस घटना के बाद कर्मचारियों ने इमरजेंसी सेवाएं ठप कर दीं थीं। सीएमएस डा. राजवीर सिंह ने मंगलवार को रात 10 बजे इमरजेंसी में ताला लगा दिया था। पूरी रात जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं बंद रहीं। बुधवार को कर्मचारी कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर चले गए। इससे ओप़ीडी भी नहीं खुल पाई। जबकि मरीज सुबह 8.00 बजे से ही जिला अस्पताल में दवाई लेने के लिए पहुंचने लगे थे। ओपीडी सेवाएं बंद होने के चलते कुछ मरीज बिना दवाई लिए ही घर लौट गए। 

यह जानकारी जैसे ही एसडीएम राशिद अली खां और सीओ ब्रह्मपाल सिंह बालियान को लगी तो दोनों अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तीन दिन के अंदर तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी व जिला अस्पताल में सुरक्षा के लिहाज से चौकी स्थापित कराने का आश्वासन दिया। इस पर डाक्टर व कर्मचारी मान गए और हड़ताल खत्म कर काम पर लौट गए। इसके बाद स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रुप से शुरू हो सकीं। 
विज्ञापन


सीएमओ डा. अशोक मिश्रा भी जिला अस्तपाल पहुंचे। कर्मचारियों से वार्ता की और उन्हें समझाया। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने फार्मासिस्ट सुरेशपाल की तहरीर पर मोहम्मद बिलाल, सारिक, फारिक, आमिर निवासी तुर्तीपुर इल्हा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें कई लोग अज्ञात भी हैं।  जिनके नाम विवेचना के दौरान खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें