फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आज जैक लगाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट की जा सकती है दरगाह

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर में बहजोई मार्ग पर स्थित दरगाह को रुड़की की टीम रविवार से शिफ्ट करने की प्रक्रिया को शुरू करेगी। करीब 30 फीट दूर दूसरे स्थान पर यह दरगाह जैक लगाकर शिफ्ट की जानी है। रुड़की से आई टीम करीब 10 लाख रुपये लेगी। इसके अलावा 10 ही लाख रुपये और खर्च होने हैं। दरगाह की देखभाल करने वाले लोगाें का कहना है कि करीब 20 लाख रुपये दरगाह शिफ्ट करने के दौरान खर्च हो जाएंगे। इसके लिए लोगों से चंदा किया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल संभल से बहजोई मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है। इस चौड़ीकरण की जद में मस्जिद, दरगाह और मंदिर का कुछ हिस्सा शामिल है। मस्जिद और दरगाह पूरी तरह अतिक्रमण की जद में आए तो मस्जिद कमेटी ने मस्जिद को खुद ही ध्वस्त करा दिया, लेकिन दरगाह कोशिफ्ट कराए जाने पर सहमति बनी। दरगाह के पिछले हिस्से में मदरसा संचालित होता है। जहां दरगाह को शिफ्ट किया जाना है। इसके बाद लोकनिर्माण विभाग द्वारा चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।
मालूम हो संभल शहर में चंदौसी चौराहे से भी चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाया गया है। पालिका की अगली योजना है कि चंदौसी चौराहे से चौधरी सराय तक अतिक्रमण हटाया जाए। इसके लिए अभी दस्तावेज की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें