फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंद्रयान-3 की लैंडिंग का आज जिले के सभी विद्यालयों में प्रसारण देखा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। चंद्रयान-3 की लैंडिंग एतिहासिक होगी। इस क्षण को बच्चे भी अपनी आंखों में कैद करें और उनमें सफलता पाने का जोश जगे इसके लिए चंद्रयान-3 की लैंडिंग बच्चों को प्रसारण के माध्यम से दिखाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि शासन के निर्देश पर बुधवार शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक विद्यालय खोले जाएंगे। इसमें शिक्षक और बच्चे शामिल रहेंगे। जहां स्मार्ट क्लासेस संचालित हैं वहां एलईडी पर प्रसारण देखा जाएगा और जहां एलईडी की व्यवस्था नहीं है वहां शिक्षकों को व्यवस्था करनी है। ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों को नोडल नामित किया जाएगा।
विद्यालय खुलने और प्रसारण दिखाने की पूरी जिम्मेदारी रहेगी। कहीं लापरवाही मिलती है तो उसकी रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दी जाएगी। जिसके आधार पर कार्रवाई होगी। इसको लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है। शिक्षकों को भी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें