फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बवाल में जान गंवाने वालों के परिजनों से आज मिलने पहुंचेगा सपा का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। 24 नवंबर को हुए बवाल में पांच लोगों की जान गई थी। इन मृतकों के परिजनों से सोमवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और विधान परिषद में सपा दल के नेता प्रतिपक्ष लाल बहादुर यादव के साथ पांच सांसद, तीन विधायक और जिलाध्यक्ष शामिल रहेंगे। यह प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद आर्थिक मदद के लिए पांच-पांच लाख रुपये का चेक सौंपेगा।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने बताया कि सोमवार की दोपहर 12 बजे तक प्रतिनिधिमंडल संभल पहुंचेगा। इसमें संभल के सांसद जियाउर्रहमान, मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा, सांसद कैराना इकरा हसन, सांसद मुजफ्फरनगर हरेंद्र मलिक, सांसद आंवला नीरज मौर्य, विधायक संभल इकबाल महमूद, विधायक असमोली पिंकी यादव, विधायक कांठ कमाल अख्तर इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे।
मालूम हो 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में मोहल्ला कोटगर्वी निवासी अयान, नईम, हयातनगर निवासी रोमान, सरायतरीन निवासी बिलाल और तुर्तीपुर इल्हा निवासी कैफ की मौत हो गई थी। इसमें रोमान के परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया था। अन्य चार मृतकों के परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन्हीं मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें