संभल। ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के स्थापना दिवस में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम की तैयारियों को मंगलवार की देर शाम तक अंतिम रूप दिया गया। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे राज्यपाल राजकीय हेलीकॉप्टर से ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम पहुंचेंगी। करीब साढ़े चार घंटे तक जिले में रहेंगी। स्थापना दिवस के कार्यक्रम के बाद गांव इटायला माफी स्थित परिषदीय विद्यालय का भी निरीक्षण करेंगी। समीक्षा बैठक भी इसी विद्यालय में आयोजित की गई है। इसी क्रम में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने व्यवस्थाओं को परखा और अधीनस्थ अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। राज्यपाल के कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।