फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिजली चोरी कर रहे लोगों ने टीम को घेरा, दो पर केस

विज्ञापन
आरोपियों के साथ पुलिस। - फोटो : आरोपियों के साथ पुलिस।
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडी किशनदास सराय में चेकिंग के दौरान जींस कारखाने में चोरी से बिजली जलाने का मामला पकड़ा गया। आरोप है कि इसके बाद टीम आगे बढ़ी तो जींस कारखाना चलाने वाले ने लोगों की मदद से टीम को घेर लिया। बमुश्किल टीम लौटी। बाद में पुलिस टीम के साथ पहुंचकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र धोबीघाट के जेई भूपेंद्र कुमार गंगल ने पुलिस को बताया कि वे लाइन स्टॉफ के साथ वसूली और चेकिंग के लिए गए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति के घर के भूतल पर जींस कारखाने में चोरी से बिजली जलती मिली। इसके बाद दूसरे घर में चेकिंग की गई तो यह व्यक्ति अपने कई साथियों के आया और मारपीट पर उतारू हो गया। बमुश्किल टीम लौटी। जो कार्रवाई शेष रही, उसे दोबारा पुलिस बल के साथ जाकर पूरा करना पड़ा। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर घोषा और हनीफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
00000
चेकिंग के बाद महिला की हालत बिगड़ने का आरोप
गांव मंडी किशनदास सराय में चेकिंग के बाद महिला की हालत बिगड़ने का मामला सामने आया। आरोप लगा कि टीम ने महिला के साथ अभद्रता की। जिससे उनकी हालत बिगड़ी। यह महिला जींस कारखाना चलाने वाले परिवार की है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन

00000
तुर्तीपुर इल्हा में भी टीम के घेराव की कोशिश, केस दर्ज
कोतवाली पुलिस ने तुर्तीपुर इल्हा में बिजली चोरी रोकने गई विद्युत टीम को घेरने की कोशिश करने में केस दर्ज किया है। जेई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। जेई ने पुलिस को बताया था रात के समय चेकिंग के दौरान पाया कि दो किलोवॉट कनेक्शन से एक घर में 13 ई-रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे। इसकी चेकिंग की गई तो टीम को घेरा गया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर महमूद अली, सैफ अली और दाउद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
0000
20 घरों में बिजली चोरी मिली, 1.10 करोड़ रुपये लगेगा जुर्माना
बिजली चोरी के खिलाफ संभल नगर में मंगलवार को विद्युत निगम की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की। तुर्तीपुर इल्हा, नखासा और देहली दरवाजा में एसडीओ तृतीय कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में हुई चेकिंग के दौरान 20 घरों में बिजली चोरी होती मिली। एसडीओ ने बताया कि इन पर करीब 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगेगा। साथ ही बिजली चोरी करने के मामले में केस दर्ज कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें