फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदरौली गांव में फायरिंग, भाई-बहन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई/चंदौसी। दो महीने पहले एक युवती के साधू मढ़ी में पकड़े जाने को लेकर दो गांवों के लोगों में शुरू हुई रंजिश के परिणाम स्वरूप दूसरे गांव का एक युवक आया तो ग्रामीणों ने युवक को उसके बहनोई के घर में घुसकर पकड़ना चाहा। इस पर हुई फायरिंग में भाई बहन गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में दो महीने पहले नदरौली की एक युवती लापता हो गई थी, जिसे मीरमपुर गांव की एक साधू की मढ़ी में बरामद हुई थी। नदरौली के लोगों ने साधू की जमकर पिटाई कर दी। जिससे गुस्साए मीरमपुर के लोगों ने नदरौली के लोगों की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों गांवों के लोगों में दुश्मनी हो गई।
बताते हैं कि मीरमपुर गांव का युवक अशोक धान की पौध लेने के लिए नदरौली गांव स्थित अपने बहनोई विनोद के घर आया था। गांव के लोगों को जानकारी हुई तो अशोक को घेरने के लिए कुछ लोग विनोद के घर में घुस गए। शोर शराबा हुआ तो कुछ लोगों ने फाय रिंग कर दी। जिसमें विनोद कुमार के पैर में गोली लग गई, उसकी बहन ममता के पैर से भी गोली छूकर निकल गई। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची।
विज्ञापन

एसएसआई संजय सिंह राठौर ने बताया कि दोनो घायल भाई बहन को अस्पताल भेजा गया है। दोनों गांवों के लोगों में दुश्मनी दो माह पहले भागी एक युवती को लेकर है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें