फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिनाख्त मिटाने को काट डाले सिर और खाल भी छीली

Mon, 19 Mar 2018 01:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
सिर की तलाश में खेतों में छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संभल के गांव चिमयावली में महिला और मासूम की लाश मिलने के बाद यह बात साफ हो गई है कि अपराधी बेहद शातिर हैं। उन्होंने शिनाख्त के कई चिह्न मिटा दिए। वह सिर काटकर ले गए। निर्वस्त्र करके धड़ छोड़ दिए। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं, महिला के हाथ में जिस स्थान पर नाम लिखा था, वहां से भी खाल उतार ली। हालांकि पुलिस ने कई घंटे तक खेतों में छानबीन की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस का मानना भी है कि अगर महिला और मासूम के सिर या शरीर पर कपड़े मिल जाते तो शिनाख्त कराने में आसानी हो सकती थी।  

अधिकारी शाम तक गांव में रहे और ग्रामीणों से भी जानकारी हासिल की। चिमयावली में महिला और मासूम की लाश मिलने की खबर पर गांव के प्रधान नूर अहमद और ग्रामीणों के अलावा आसपास के गांवों के लोग भी पहुंचने लगे। लोग इञस मामले को लेकर चर्चा करने लगे। लोगों का कहना था कि इस अपराध में एक से अधिक लोग शामिल रहे होंगे। पुलिस ने भी माना कि घटना एक व्यक्ति नहीं कर सकता। पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने बताया कि हत्यारे महिला और मासूम के करीबी लग रहे हैं।
विज्ञापन


इसलिए उन्होंने पहचान छुपाने का हर संभव प्रयास किया। शवों की शिनाख्त न होने पाए। इसके लिए महिला और मासूम के सिर गायब कर दिए। उनके कपड़े गायब कर दिए। महिला के हाथ पर जिस जगह नाम लिखा था। उस जगह की खाल भी उतार ली। इससे यह प्रतीत होता है कि पकड़े जाने का भय आरोपियों के मन में था। इसलिए पहचान न होने देने का प्रयास किया। पुलिस को कुछ कपड़े और चप्पल मिली है। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि महिला के साथ दो बच्चे होने का अंदेशा है।


वह बच्चा कहां है अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस ने आसपास के तीन-चार गांवों को खंगालने का निर्णय लिया है। पुलिस टीमें गांवों में छानबीन करेंगी। देखेंगी कि कौन आदमी गांव से रिश्तेदारी में गया है या गांव से बाहर है। उनके बारे में जानकारी लेकर खुलासे की तरफ कदम बढ़ाए जाएंगे। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें