फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विटामिन डी की पूर्ति के लिए रोज आधा घंटा धूप लें : योग शिक्षक

Tue, 17 Jun 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति और नगर पालिका परिषद की ओर से चल रहे योग शिविर के दूसरे दिन जोड़ों के दर्द व सर्वाइकल में लाभकारी आसन कराए गए। योग शिक्षक ने बताया कि विटामिन डी की कमी दूर करने के लिए रोज आधे घंटे धूप लेना चाहिए।
विज्ञापन

योग शिक्षक राज्य संगठन मंत्री कुलदीप ऐरन, महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी कृष्ण ग्रेवाल, संजय देवल ने योग शिविर शुरुआत ओम के उच्चारण और प्रार्थना मंत्रों के साथ कराई। साधकों को सूर्य नमस्कार, कपालभाति, भ्रामरी, उज्जयी, अनुलोम-विलोम, शीतली, शीतकारी, सूक्ष्म व्यायाम, तितली आसन, स्थितिकोणासन और चक्रासन का अभ्यास कराया। इसके साथ-साथ प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया।
बताया गया कि जोड़ों के दर्द में जिन आसनों से लाभ मिलता है, उसमें सूर्य नमस्कार, कपालभांति, भ्रामरी, उज्जयी, अनुलोम-विलोम, शीतली और शीतकारी, सूक्ष्म व्यायाम, तितली आसन, स्थितिकोणासन, चक्रासन, मकरासन, त्रिकोणासन, सेतुबंधासन, उत्तानासन, बालासन, भुजंगासन शामिल हैं। योग शिक्षक ने बताया कि जोड़ों के दर्द में चुकंदर का सेवन बहुत लाभकारी होता है।
विज्ञापन

इस दौरान नरेंद्र सिंह वर्तवाल, हरनाम सिंह, विकास वर्मा, संजय गुप्ता कमांडर, ऋषभ श्रीवास्तव, वीकेश शर्मा, विशेष शर्मा, ईश्वर चंद्र सैनी, विजय बहादुर सक्सेना, वेद प्रकाश ठाकुर, अमित शुक्ला, प्रियांशु जैन, अनुज गुप्ता, संजीव शर्मा, बीपी सिंह, रेनू वार्ष्णेय, उषा अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें