फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मालपुर बिजलीघर को मिले ट्रांसफॉर्मर व विद्युत उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। गांव कमालपुर में नव निर्मित बिजलीघर बनने के बाद ट्रांसफॉर्मर व दूसरे विद्युत उपकरण भी मिल गए हैं। अब बिजलीघर की मेन लाइन से ग्रामीण अंचलों के फीडर जोड़ने व विद्युत उपकरणों को स्थापित करने का काम शेष है। एसडीओ विद्युत बहजोई अखिलेश कुमार ने बुधवार को नव निर्मित बिजलीघर के भवन व उपकरणों का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को शेष काम पूरा करने के निर्देश दिए। बुधवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बिजलीघर पर पहुंचे एसडीओ ने भवन निर्माण समेत ट्रांसफॉर्मरों व अन्य विद्युत उपकरणों का जायजा लिया। एसडीओ ने बताया कि बिजलीघर का भवन तैयार हो गया है। चहारदीवारी की तारों की फैंसिंग समेत परिसर में सीसी टाइल्स आदि का काम शेष है। ग्रामीण फीडरों को बिजली आपूर्ति देने के लिए लाइन भी बनकर तैयार है। पांच-पांच एमवीए के दो विद्युत ट्रांसफॉर्मर भी स्थापित हो गए हैं। अब ट्रांसफॉमरों से विद्युत उपकरणों को जोड़ने का काम चल रहा है। परिसर में सीसी टाइल्स का काम व मेन लाइन को ग्रामीण फीडरों से जोड़ने का काम शेष है। करीब महीने भर में कमालपुर के बिजलीघर से आसपास के गांवों के फीडरों पर विद्युत आपूर्ति देने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन







ब्लॉक के आठ गांवों को मिलेगी विद्युत आपूर्ति



एसडीओ अखिलेश कुमार के मुताबिक कमालपुर के बिजलीघर से ब्लॉक के आठ गांव में चौपा शोभापुर, कान्हू धामपुर, कमालपुर, जैतपुर, ढकारी, नाधौस, आनंदपुर व फत्तेहुपर शरीफनगर आदि आठ गांवों को बिजली आपूर्ति मिलेगी। साथ ही बिजलीघर बनने से ग्रामीण अंचलों के इन गांवों में बिना ट्रिपिंग व फॉल्ट के विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।




कमालपुर से जोड़े जाएंगे बहजोई व बिसारू बिजलीघर के 35 साै कनेक्शन



एसडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि कमालपुर के बिजलीघर से बहजोई व बिसारू के करीब 3500 बिजली कनेक्शन जोड़े जाएंगे। इनमें बहजोई के ग्रामीण अंचलों के करीब करीब 2500 तथा बिसारू के करीब 1000 कनेक्शन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इससे बहजोई व बिसारू बिजलीघर पर लोड कम हो जाएगा और आए दिन ओवरलोड समेत फॉल्ट व ट्रिंपिंग आदि समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन








बहापुर पटटी के बिजलीघर का भवन हुआ तैयार


एसडीओ ने बताया कि ब्लॉक के गांव बहापुर पट्टी में बन रहे नए बिजलीघर का भवन लगभग बनकर तैयार हो गया है। 33 केवी की लाइन बन रही है। बिजलीघर में अब पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफॉर्मर मिलने का इंतजार है। विद्युत लाइन बनने व दोनों ट्रांसफॉर्मरों के मिलने के बाद बिजलीघर से आसपास के गांवों में विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें