फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्वागत गेट से छूटकर गिरी टाइल्स, बाल-बाल बचा बाइक सवार

Mon, 31 Mar 2025 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गवां।
विज्ञापन

कस्बे के बबराला स्टैंड पर बने लेफ्टिनेंट शहीद गिरीशचंद्र की स्मृति में बने स्वागत गेट से हर रोज टाइल्स टूटकर गिर रही हैं। इससे हादसे की संभावना बनी है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। रविवार को भी टाइल्स गिरी, जिसकी चपेट में आने से एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

गवां नगर पंचायत ने एक महीने पहले करीब दस लाख रुपये की लागत से बबराला बस स्टैंड के सामने लेफ्टिनेंट शहीद गिरीशचंद्र की स्मृति में स्वागत गेट बनवाया गया है। निर्माण के समय से ही इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने शुरू हो गए थे। लेकिन जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अब इस पर लगी टाइल्स छूटकर नीचे गिर रही हैं। इससे हादसे की संभावना बनी है। रविवार सुबह गेट से फिर तीन टाइल्स एक साथ छूटकर नीचे गिरीं। यहां से गुजर रहा बाइक सवार बाल-बाल बच गया। लोगों का कहना है कि गेट पर लगी टाइल्स से कोई घटना हो सकती है। बीते दिनों भी दो टाइल्स छूट कर गिरी थीं। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। कार्य की गुणवत्ता की जांच कराकर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं कार्यवाहक ईओ एसडीएम दीपक चौधरी ने कहा कि गेट की गुणवत्ता की जांच कराएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें