फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तंत्र क्रिया करने वाले गिरोह पर कसेगा शिकंजा, तीन टीमें लगाई गईं

Mon, 31 Mar 2025 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धनारी। धन वर्षा के नाम पर लड़कियों का शारीरिक शोषण करने वाले तंत्र क्रिया गिरोह के तार दूर जिलों से जुड़े होने की आशंका है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को चिह्नित किया है, जिनकी पुलिस को तलाश है। इसके लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें ईद के बाद आरोपियों की तलाश में रवाना हो सकती हैं।
विज्ञापन

पुलिस की अब तक छानबीन में गिरोह के सदस्यों के मोबाइल फोन से कई दर्जन लड़कियों के फोटो मिले हैं। पुलिस अब उन लड़कियों के बारे में भी जानकारी कर ही है जिनके फोटो गिरोह के सदस्यों के मोबाइल फोन में मिले हैं। साथ ही पुलिस को लड़कियों के नग्नावस्था में फोटो मिले हैं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इन लकड़ियों का शोषण तो नहीं किया गया है। पुलिस इन लड़कियों की तलाश में जानकारी कर रही है। जिसके लिए पुलिस ने कई जिलों में लड़कियों के फोटो भेजे हैं। जिससे उनकी पहचान हो सके और उन तक पहुंच कर हकीकत जान सके। एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने बताया कि धन वर्षा गिरोह के खुलासे के लिए तीन टीम गठित की गई। ईद की नमाज के बाद टीम आरोपियों की तलाश में निकल जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें