उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
रविवार की रात नौ बजे नगर में सुरेश सैनी को बिलारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा होने लगी। इसके बाद कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे और आतिशबाजी छुड़ाने लगे। इस दौरान तीन समर्थक दीपक मोदी पुत्र श्याम लाल निवासी मुहल्ला लोधियान, राजेश निवासी ग्राम मिलक की मड़ैया, सोनू पुत्र पप्पू निवासी पंचमुखी मंदिर बुरी तरह से झुलसे गए। जबकि छात्रनेता पुष्पेंद्र के कपड़े जल गए। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई।
तीनों को उपचार के लिए सुभाष रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाएगा। जहां उन्हें देखने के लिए पूर्व विधायक व प्रत्याशी गुलाब देवी, नगर अध्यक्ष पंकजश्री, पूर्व नगराध्यक्ष दिनेश अग्रवाल समेत तमाम भाजपाई अस्पताल पहुंच गए।