फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कार सवार तीन युवकों ने मां-बेटे के साथ की मारपीट

Sun, 12 Jan 2025 05:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी।
विज्ञापन

मोहल्ला चुन्नी निवासी सचिन ने मोहल्ले के ही तीन युवकों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे करीब उनकी मां अनीता देवी घर के बाहर धूप में चारपाई पर बैठी थीं। तभी मोहल्ले के ही तीन युवक चंदौसी से पतरौआ गांव कार से जा रहे थे। उन्होंने चारपाई को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पीड़ित की मां चारपाई से नीचे गिर गई। यह देखकर मोहल्ले के अन्य लोग आ गए। इस दौरान कार से उतरकर तीनों युवकों ने पीड़ित व उसकी मां के साथ मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर तीनों युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें