फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाषण प्रतियोगिता में आकृति ने बाजी मारी

Sun, 12 Jan 2025 05:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
चंदौसी के एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चंदौसी।
विज्ञापन

एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज में युवा दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय राष्ट्र निर्माण व युवा सशक्तीकरण से संबंधित रहा। प्रतियोगिता में दो दर्जन से ज्यादा छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में दीपा पाठक व डॉ. भावना बिष्ट रहे। छात्राओं ने बारी- बारी से संबंधित विषय पर अपने- अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में आकृति दुबे ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय और रिफा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या डॉ. अलका रानी अग्रवाल ने बताया कि स्वामी विवेकानंद देश की युवा शक्ति के प्रेरणा स्रोत हैं। बताया कि आज का युवा ही देश का भविष्य है। इसलिए राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर डॉ. रीता, डॉ. बबीता, डॉ. नीता गुप्ता, अंजुलि अग्रवाल, प्रज्ञा शर्मा, सृष्टि माथुर, आंचल, नीलम वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें