फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खेलते-खेलते नाले में गिरी तीन वर्षीय बच्ची की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। मोहल्ला टंकी में शुक्रवार की शाम तीन वर्षीय मासूम बच्ची की नाले में गिरने से डूब कर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई बच्ची को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहल्ला टंकी निवासी यूनिस की तीन वर्षीय पुत्री हुमैरा शाम साढ़े सात बजे करीब घर के सामने खेल रही थी। खेलते-खेलते वह अचानक घर के सामने बने नाले में गिर गई। कुछ देर बाद जब परिजनों को बच्ची नजर नहीं आई आसपास तलाश शुरू की, लेकिन काफी देर तक कोई सुराग नहीं मिला।
तलाश के दौरान अचानक बच्ची के पिता की नजर घर के सामने बने नाले में पड़ी, जहां बच्ची का एक पैर दिखाई दिया। परिजनों ने तत्काल उसे नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि नगर में मुहर्रम का जुलूस निकलने के दौरान नगर की बिजली बंदकर दी गई थी, जिसके चलते घर के सामने अंधेरा था और हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें