फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपायर कोल्ड ड्रिक्स से फैल रही दुर्गंध, किया हंगामा

Mon, 11 Dec 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
चंदौसी में अजंता सिनेमा के निकट एक दुकान में खराब कोल्ड ड्रिंक्स को लेकर हंगामा करते पड़ोसी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
कोतवाली के मुहल्ला सेमरटोला में कोल्ड ड्रिक्स के गोदाम से एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक्स, जूस लीक होकर बाहर आ गई। उस फैल रही बदबू से लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


मुहल्ला सेमरटोला अंजता टाकीज के पास गोपाल कोल्ड़ ड्रिक्स के नाम से गोदाम है। इस गोदाम में एक्सपायर कोल्ड ड्रिक्स के अलावा अन्य पेय पदार्थ भरे हुए है। रविवार की दोपहर गोदाम से रिसकर यह कोल्ड ड्रिक्स बाहर आने लगा। इससे भयंकर बदबू मुहल्ले में फैल रही थी।

धीरे-धीरे मुहल्ले के लोग वहां इकट्ठे होने लगे। कोई समाधान न होने पर लोगो ने हंगामा मचाना शुरु कर दिया। सूचना मिलने पर 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने लोगों की मदद से उस जगह की सफाई कराकर मामला शांत किया। हंगामा करने वालों में रोहित गौतम, अमर सिंह, बाबू गौतम, शेखर बाबू, विनोद कुमार, रंजीत, अनिल कुमार, उमेश कुमार, विंटू, श्यामसुंदर, अमित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें