फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: ताजिया जुलूस में एचटी लाइन से छूने पर चचेरे-तहेरे भाई समेत तीन झुलसे, असमोली थाना क्षेत्र का मामला

Tue, 09 Aug 2022 10:02 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, ओबरी (संभल)

सार

सोमवार की रात करीब 11 बजे ओबरी के मोहल्ला चौधरियान में मेहंदी का जुलूस निकल रहा था। जुलूस में एक ताजिया तंग रास्ते पर हाईटेंशन लाइन से छू जाने से ताजिया लेकर चल रहे चचेरे-तहेरे भाई अरबाज अली (19) पुत्र मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद फुरकान (21) पुत्र जरीफ अहमद और भूरा (25) पुत्र बाबू करंट से झुलस गए।
विज्ञापन
ताजिया जुलूस के दौरान करंट लगने से तीन झुलसे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओबरी में सोमवार रात मेहंदी के जुलूस में शामिल ताजिया हाईटेंशन लाइन से छूने पर करंट से चचेरे-तहेरे भाई समेत तीन लोग झुलस गए। दोनों भाइयों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन

सोमवार की रात करीब 11 बजे ओबरी के मोहल्ला चौधरियान में मेहंदी का जुलूस निकल रहा था। जुलूस में एक ताजिया तंग रास्ते पर हाईटेंशन लाइन से छू जाने से ताजिया लेकर चल रहे चचेरे-तहेरे भाई अरबाज अली (19) पुत्र मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद फुरकान (21) पुत्र जरीफ अहमद और भूरा (25) पुत्र बाबू करंट से झुलस गए।

आनन-फानन गांव में ही चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इसमें अरबाज और फुरकान की हालत गंभीर बनी है।  उधर, करंट उतरने से ताजिये में लगे बिजली के उपकरण फुंक गए।

19 साल पहले भी हुआ था हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 23 अप्रैल 2003 की रात चेहल्लुम के जुलूस के दौरान इसी स्थान पर एक ताजिया हाईटेंशन लाइन से छू गया था। करंट लगने से उस समय गांव निवासी साहबजान के पुत्र बाबू (20) की मौत हो गई थी जबकि 15 लोग झुलस गए थे। इस बार भी हादसा यहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें