फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुरादाबाद न्यायालय से आदेश हुए थे। शुक्रवार को नखासा थाना पुलिस ने गांव हजरतनगर गढ़ी निवासी हरपाल शर्मा, नेमपाल सिंह व मुशाहिद को गिरफ्तार किया। आरोपी 2016 में अनुसूचित जाति उत्पीड़न निरोधक अधिनियम व दुष्कर्म के मामले में आरोपी बनाए गए थे। आरोपी मुरादाबाद न्यायालय से वांछित चल रहे थे। न्यायालय ने नखासा थाना पुलिस को गिरफ्तारी के आदेश किए। इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें