फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सामग्री से हो रहे निर्माण कार्य को लेकर भड़के ग्रामीण, विरोध प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पवांसा ब्लॉक के गांव मंगलपुर में प्राथमिक विद्यालय में हो रहे मुख्य गेट के निर्माण को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया। इसके बाद खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पीली ईंट से निर्माण कराया जा रहा है। शौचालय का निर्माण भी घटिया सामग्री से हुआ है। शुक्रवार को पवांसा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जय सिंह थरैसा के मजरा गांव मंगलपुर में प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट के निर्माण को ग्रामीणों ने रोक दिया और घटिया सामग्री से निर्माण करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। इससे पहले शौचालय के निर्माण में भी पीली ईंट लगा दी गई थी। अब मुख्य गेट पर पीली ईंट लगाई जा रही है। यदि कोई हादसा हुआ तो किसकी जिम्मेदारी होगी।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब घटिया सामग्री से हो रहे निर्माण की जानकारी ग्राम पंचायत सचिव को दी तो उन्होंने अभद्रता की। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को भी शिकायती पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान मोहित कुमार, प्रवीण कुमार, सचिन जैन, पप्पू सिंह, टीकम सिंह, उमेश कुमार, प्रीतम सिंह, सोमपाल, नितिन कुमार, राजपाल, लोक सिंह, दिनेश कुमार, राजकुमार, वीरपाल सिंह, पप्पू सिंह, अशोक कुमार, दलवीर सिंह, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें