जुनावई। थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं पुलिस ने मौके से पहुंच कर तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
धनारी थाना क्षेत्र के मुड़ेना गांव के रहने वाले द्रोज कुमार (22) पुत्र सुरेश, सहसवान थाना क्षेत्र के वाजिदपुर ससुराल जा रहा था। जबकि बैरपुर महराजी बस स्टैंड पर प्राइवेट चिकित्सक डॉ. संजू उर्फ अजीत कुमार मेडिकल स्टोर संचालक चंद्रपाल सिंह के साथ बाइक से वैरपुर महराजी से बैरपुर सेवा गांव में अपने आवास पर जा रहे थे। तभी वैरपुर महराजी बस स्टैंड पर दोनों बाइकों की आपस भिड़ंत होने पर तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची वैरपुर चौकी पुलिस ने तीनों घायलों को जुनावई सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।