फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नेशनल पैरा आर्म रेसलिंग में रिंकू और अवधेश का चयन

Sat, 18 Jan 2025 12:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौसी। मोहल्ला शक्ति नगर निवासी रिंकू शर्मा और मोहल्ला अशोक नगर निवासी अवधेश कुमार शर्मा दिव्यांग खिलाड़ी हैं। दोनों खिलाड़ियों का चयन नेशनल पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में होने पर उन्हें शुक्रवार को वंश गोपाल वेलफेयर फाउंडेशन और जिला ओलंपिक संघ द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला ओलंपिक संघ व आर्म रेसलिंग के सचिव आशु शर्मा ने बताया कि बीते कई महीनों से दाेनों खिलाड़ी कुश्ती का अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कई जिला स्तरीय और जोनल स्तरीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर अनेक पदक जीते। अब दोनों खिलाड़ियों का चयन नेशनल पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। जिसमें दोनों खिलाड़ी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व नेशनल पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में करेंगे। इस अवसर पर अजय कुमार मिश्रा, राजेंद्र कुमार शर्मा, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें