संभल के बबराला-गवां मार्ग पर दो बाइकों में आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में एक युवक मेरठ जनपद का रहने वाला है।
इसके अलावा अन्य लोग जुनावई थाना क्षेत्र के लतीपुर तोड़ी गांव के हैं। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया है। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच है।