जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को तीन और संक्रमित मरीज मिले हैं। अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 25 हो गई है।
बृहस्पतिवार को जो कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उसमें कोतवाली की महिला सिपाही, गांव थरैसा निवासी 15 वर्षीय किशोरी और चंदौसी के लोधियान मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बताया कि राहत की बात ये है कि अब तक जितने भी मरीज मिल रहे हैं उनमें कोई गंभीर लक्षण नहीं है। होम आइसोलेट के बाद ही स्वस्थ हो रहे हैं। बताया कि जांच तेजी से कराई जा रही है और कोरोना से बचाव का टीकाकरण भी किया जा रहा है।