फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बीडीसी सदस्यों के चार पदों पर हुआ चुनाव, मतगणना आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य के चार पदों के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक वोट डाले गए। मतदान को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ।
विज्ञापन

संभल के गांव लोधी सराय में एक पद क्षेत्र पंचायत सदस्य का रिक्त चल रहा था। इस सीट के लिए गांव के ही प्रेमवती और पुष्पेंद्र ने नामांकन किया था। बृहस्पतिवार को दोनों के लिए मतदाताओं ने वोट डाले। इस बीच यहां पर 57 फीसद मतदान हुआ। उधर, गुन्नौर के गांव सैंजना अहरान में रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान कराया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट गुन्नौर तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी समेत गुन्नौर कोतवाली के प्रभारी अपराध वीरेंद्र पाल सिंह पूनिया ने चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया। यहां 68 प्रतिशत मतदान हुआ।
रजपुरा ब्लॉक थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहताश की 11 माह पूर्व दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद सदस्य का पद रिक्त हो गया। सिंहपुर में 776 में से 340 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसलिए सिंहपुर में 44 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए बायभूड़ में 40 फीसद मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें