फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देश छोड़कर न भाग जाएं': जावेद हबीब और उसके बेटे के खिलाफ तीन मुकदमे और दर्ज, जारी किया गया लुकआउट नोटिस

Tue, 07 Oct 2025 11:06 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

एसपी ने कहा कि संभल या आसपास के जो लोग ठगी का शिकार हुए हैं। इन लोगों के निवेश किए गए रुपये लौटाने के लिए भी कहा गया है। यदि आरोपी पीड़ित लोगों के रुपये नहीं देते हैं तो संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित लोगों को उनका रुपये दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
जावेद हबीब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के संभल स्थित रायसत्ती थाने में हेयर ड्रेसर जावेद हबीब, उसके बेटे अनोस हबीब व सहयोगी नई सराय निवासी सैफुल के खिलाफ तीन मुकदमे और दर्ज किए गए हैं। यह मुकदमे तीन पीड़ितों की तहरीर के आधार पर दर्ज किए गए हैं। अब कुल मुदकमों की संख्या 23 हो गई हैं। पहला मुकदमा 24 सितंबर को रायसत्ती थाने में दर्ज किया गया था। ठगी का शिकार हुए 38 लोग पुलिस के सामने पहुंच चुके हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि छानबीन में जावेद हबीब की पत्नी का नाम भी प्रकाश में आया है। वह भी इस कंपनी में शामिल हैं जिससे ठगी की गई है। बताया कि जावेद हबीब, उसके बेटे व सहयोगियों के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। जिससे वह देश छोड़कर न भाग सकें।

विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि मंगलवार को अमरोहा के थाना डिडौली अंतर्गत गांव फतेहपुर निवासी उवैस, असमोली थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर गहरा निवासी मनसूर और रायसत्ती थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई सराय निवासी रईस की तहरीर के आधार पर दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी जावेद हबीब, उसके बेटे अनोस हबीब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पीड़ितों को 70 प्रतिशत मुनाफा दिए जाने का झांसा देकर ठगा है। इसी क्रम में कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कराया गया है। एसपी ने कहा कि आरोपियों को जांच में सहयोग के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है। साथ ही पीड़ित लोगों के रुपये भी लौटाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

नहीं देते हैं रुपये तो करेंगे संपत्ति जब्त
एसपी ने कहा कि संभल या आसपास के जो लोग ठगी का शिकार हुए हैं। इन लोगों के निवेश किए गए रुपये लौटाने के लिए भी कहा गया है। यदि आरोपी पीड़ित लोगों के रुपये नहीं देते हैं तो संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित लोगों को उनका रुपये दिलाया जाएगा। शहर के साथ ग्रामीण इलाके के तमाम लोग इस ठगी का शिकार हुए हैं। इसमें ज्यादातर लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं। कई ऐसे भी सामने आए हैं जिन्होंने ज्यादा मुनाफा पाने के लालच में उधार रुपये लेकर निवेश किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें