फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइकों की टक्कर में सिपाही सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के बदायूं रोड पर दो बाइकों की टक्कर में पीएसी सिपाही सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर आई एंबुलेंस घायलों को लेकर सीएचसी चंदौसी आई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना फैजगंज बेहटा के गांव मुड़िया निवासी नितिन अपने साथी विपिन के साथ बाइक से मुरादाबाद रोड की ओर से घर लौट रहे थे। बदायूं मार्ग पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। दूसरी बाइक पर कांठ थाना क्षेत्र के गांव खलीलपुर निवासी शोभित सवार थे। वह बदायूं जिले में पीएसी में सिपाही के पद पर तैनात हैं। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद नितिन और विपिन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, शोभित के परिजन उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया था। बेहतर उपचार के लिए उन्हें रेफर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें