धनारी। थाना क्षेत्र के गांव भकरौली में विद्यालय के बाहर बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो छात्राएं सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना की तहरीर थाने में दी है।
गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव मुकुदुमपुर निवासी नेत्रपाल हाईस्कूल का छात्र है। वह मंगलवार की सुबह अपनी बहन भारती व पूजा को बाइक से लेकर हंसा देवी गजराम सिंह मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज भकरौली पहुंचा। आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर विद्यालय गेट के बाहर छात्र ने बाइक रोक दी।
तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने पीछे से छात्र की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छात्र व दो छात्राएं घायल हो गई। घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है। छात्र नेत्रपाल ने आरोपी बाइक चालक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।