फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर नरौरा स्थित काली मंदिर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव थानपुर निवासी अभिषेक, तुसीर व नरेंद्र तीनों एक बाइक पर सवार होकर शुक्रवार को अपने गांव थानपुर से अलीगढ़ में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। दोपहर एक बजे बाइक सवार जब नरौरा के समीप काली मंदिर के निकट पहुंचे से पीछे आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को गुन्नौर के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें चिकित्सक ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे के बाद तीनों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें