फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह लाख की लागत से बना आंगनबाड़ी केंद्र होने लगा जर्जर,पाथे जा रहे हैं कंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असलमपुर में वर्ष 2015 में पंद्रह लाख रुपये खर्च कर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य कराया गया लेकिन देखरेख और उपयोग न होने से भवन खराब होने लगा। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने भी केंद्र पर जाना छोड़ दिया। ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर लिया। भवन की छत पर ग्रामीण उबले पाथ रहे हैं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में विद्युत विभाग ने दो ट्रांसफार्मर भी लगा दिए हैं लेकिन जिम्मेदार कर्मचारी चुप हैं। पोषाहार वितरण गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में किया जा रहा है। सीडीपीओ सरोज सैनी ने कहा कि भवन आंगनबाड़ी सहायिका के सुपुर्द किया जा चुका है। अब उसमें गोबर के उपले क्यों पाथे जा रहे हैं और भवन खराब क्यों रहा है, इसकी जानकारी सहायिका से लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें