फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News : दस लाख की स्मैक के साथ दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2022 12:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला वारिस नगर स्थित पानी की टंकी के पास से दो महिलाओं व एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के पास से 56 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत दस लाख रुपये बताई है।

विज्ञापन


सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 5.25 बजे कोतवाली पुलिस मोहल्ला वारिशनगर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी टंकी के पास दो महिला व एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े नजर आए। पुलिस कर्मियों ने पूछताछ की तो वह संतोष जनक जवाब नहीं दे सके और भागने लगे। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। यहां तलाशी के दौरान तीनों के पास से 56 ग्राम स्मैक बरामद की। 

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शहजादी पत्नी सरताज व रेशमा पत्नी मुजीब निवासी मोहल्ला वारिसनगर तथा राजेश यादव निवासी ग्राम सिठौली थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं बताया। सीओ ने बताया कि आरोपियों के बरामद हुई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस लाख रुपये कीमत है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें