नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिलने पर मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह दहेज हत्या दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर किए जाने का आरोप है।
सोमवार की रात नखासा थाना क्षेत्र के गांव अख्त्यारपुर तगा निवासी शेर सिंह की पत्नी अनील का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर अमरोहा जिले के थाना रहरा अंतर्गत गांव जहलोपुर निवासी मायके वाले मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मृतका के भाई राजू पुत्र होराम ने पुलिस को बताया कि उसने 16 जून 2022 को पूरी रीति रिवाज के साथ अपनी बहन की शादी शेर सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग की गई और विरोध करने पर मारपीट की। आरोप है कि रविवार की रात फिर से दहेज की मांग की और विरोध करने पर पहले मारपीट की और बाद में फंदे से लटका हत्या कर दी। पुलिस ने शेर सिंह, गंगावासी, सास और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। नखासा थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।