बेगमसराय मोहल्ले में अतिक्रमण करके बनाई गई तीन दुकानों को तुड़वाया गया है। मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने अतिक्रमण करके बनाई दुकानों को लेकर उप जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिसके बाद एसडीएम ने यह कार्रवाई कराई है। बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र मोहल्ला बेगमसराय में पहुंचे और अतिक्रमण करके बनाई गई दुकानों को तुड़वाया। इस दौरान दुकानदारों ने खुद ही दुकानों को तोड़ा। उप जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध अतिक्रमण करके बनाई गई तीन दुकानों को तुड़वाया गया है। संवाद