संभल। गौहत गांव में बिजली लाइन के खंभे के सपोर्ट में लगे तार में अचानक करंट आ गया। खंभे के करीब में स्थित परचून की दुकान में टॉफी लेने गईं तीन मासूम बेटियां झुलस गईं। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को संभल के निजी अस्पताल में लाया गया। इनके पैर झुलसे हुए हैं। तीनों खतरे से बाहर हैं।
गांव गौहत निवासी जोगराज की तीन बेटियां रीनू (10), भूरी (04) और प्रवेश (02) मंगलवार की शाम को सात बजे गांव की परचून की दुकान पर टॉफी लेने गईं थीं। दुकान के पास में ही बिजली लाइन है। लाइन के खंभे के सपोर्ट में लगे तार पर अचानक करंट आ गया। नीचे कीचड़ और नाली का पानी था। कीचड़ और पानी में करंट दौड़ने तीनों बेटियां चीख उठीं और दुकान की ओर दौड़ीं। कुछ ही देर में बिजली चली गई। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह और हयातनगर के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भड़ाना मौके पर पहुंचे। करंट बड़े हादसे की सूचना थी। इसलिए नखासा और रजपुरा की पुलिस भी पहुंची।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सौंधन में प्राथमिक उपचार कराने के बाद तीनों बेटियों को संभल के निजी नर्सिंग होम लया गया। जहां अब तीनों खतरे से बाहर हैं। हयातनगर के प्रभारी निरीक्षक ने बेटियों के उपचार के विषय में इलाज कर रहे चिकित्सक से बातचीत की है। चिकित्सक का कहना है कि तीनों को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
फोटो--21