फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

Thu, 03 Sep 2026 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह वर्द्धमान पुल पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे में 15 वर्षीय किशोर भी शामिल है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि पुलिस ने टक्कर मारने वाले कैंटर और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जुनावई थाना क्षेत्र के गांव ऐरोला नवादी निवासी 15 वर्षीय आकाश पुत्र कालीचरन अपने मामा देवेंद्र सिंह और विनोद के साथ बाइक से जा रहा था। बताया गया कि देवेंद्र सिंह और विनोद आकाश को उसके घर से लेकर मेवुआ हसन की मड़ैया स्थित अपने घर जा रहे थे। बुधवार सुबह जब तीनों बाइक से वर्द्धमान पुल पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और उस पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद कुछ समय तक वर्द्धमान पुल पर यातायात भी प्रभावित रहा। थाना प्रभारी लवनीश कुमार चौधरी ने बताया कि कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें