फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: चोरी की कार में छह सौ नशे की गोलियों के साथ तीन गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को चोरी की एक कार के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से छह सौ नशे की गोलियां बरामद हुई हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करके उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर पुलिस वाजिदपुरम के नजदीक चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरियाणा नंबर की एक कार में सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। शक हुआ तो पुलिस ने उनका पीछा किया और घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार से छह सौ नशे की गोलियां बरामद हुईं। यह कार चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला हातिम सराय निवासी मोहम्मद अदनान, बल्ला की पुलिया निवासी गुड्डू और कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटगर्बी निवासी मोहम्मद अरसद के रूप में कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें