फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: गैंगस्टर की तेरह लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। असमोली पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर गांव मंसूरपुर निवासी गैंगस्टर के आरोपी सकलैन की तेरह लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस ने गैंगस्टर के मकान पर सील लगा दी है। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर तहसीलदार मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में असमोली पुलिस रविवार को गांव मंसूरपुर माफी पहुंची। पुलिस ने गांव में मुनादी कराने के बाद गैंगस्टर के आरोपी सकलैन की तेरह लाख रुपये की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि आरोपी सकलैन के खिलाफ गोवध के कई मुकदमे दर्ज हैं। गोवध कर ही संपत्ति अर्जित की गई है। इसी के तहत गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए संपत्ति कुर्क की कार्रवाई हुई है। जो संपत्ति कुर्क की गई है वह 205.27 वर्ग मीटर में बना मकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें