जुनावई। जुनावई थाना क्षेत्र गांव पतरपउर निवासी किसान महिपाल सिंह पुत्र अवतारी सिंह के तीन पशुओं की करंट लगने से मौत हुई है। ग्रामीणों में घटना के बाद से रोष है।
पुलिस को सूचना दी और बिजली विभाग पर लापरवाही करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने बताया कि उनका बेटा हरिश्चंद्र दोपहर ढ़ाई बजे करीब पशुओं को जंगल में चराने के लिए लेकर जा रहा था।
इसी दौरान सड़क किनारे लगे खंभे से करंट उतर गया और तीनों पशुओं की मौत हो गई। पुलिस ने पशुओं का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद