थाना क्षेत्र के गांव विधौती फाजलपुर में लंपी बीमारी की चपेट में आने से तीन छुट्टा पशुओं की मौत हो गई, जबकि पांच पशुओं का पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने उपचार किया। पुलिस की मौजदूगी में पशुओं के शवों को जमीन में गड्ढा खुदवाकर दबा दिया गया।
गांव विधौती फाजलपुर में लंबी जैसी घातक बीमारियों की चपेट में आठ छुट्टा पशुओं आने से तीन को मौत हो गई। जबकि ग्रामीणों की सूचना मिलने पर ब्लाक के एडीओ पंचायत कुलदीप कुमार गांव पहुंचे और मृतक गोवंशीय पशुओं की जानकारी की। इसके पुलिस व चिकित्सक को बुलाया गया। तीनों मृत पशुओं को पशु चिकित्सक ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शवों को जमीन में गड्ढा खुदवाकर दबा दिया। जबकि लंपी से पीड़ित पशुओं का उपचार कराया गया।