फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घर में घुसकर मारपीट में तीन आरोपी जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी(संभल)। पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इनमें गत माह 20 फरवरी को सुमन पत्नी राकेश निवासी लाखोरी थाना संभल की ओर से केपी, निर्देश, मोरध्वज एवं विरमानंद निवासी गढ़ा थाना धनारी के खिलाफ घर में घुसकर गाली गलौज व मारपीट करने के साथ ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस कोर्ट में पेश किया, जिन्हें अदालत द्वारा जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि एससीएक्ट और मारपीट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चालान कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें