फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को दरोगा जी दे रहे हैं धमकी, एसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उसने एक दरोगा पर धमकी देने और दुष्कर्म के मामले में फैसला करने का दबाव बनाने की बात कही है। महिला ने न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। विरोध करने पर मारपीट की थी। जिसकी शिकायत कोतवाली में की गई। कोतवाली पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए दुष्कर्म व अन्य धाराओं में आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
इसमें दो और लोगों को मारपीट का आरोपी बनाया गया। अब पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक का भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि विवेचक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रहे हैं। बल्कि आएदिन आरोपियों के घर जा रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को फैसला करने के लिए दबाव बना रहे हैं। जब विरोध करते हैं तो झूठे मुकदमें फंसाने की धमकी दी जाती है। महिला ने कहा कि यदि इस मामले में उसको न्याय नहीं मिला तो वह आत्म हत्या कर लेगी। इस मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि उनके पास अभी तक इस बारे में पीड़ित की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। अगर ऐसी कोई बात आती है तो जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें