चंदौसी (संभल)। नगर के मोहल्ला निवासी युवती से युवक 50 हजार रुपये की डिमांड कर रहा है। पैसे देने पर आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। युवती ने परेशान होकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी गांव के एक युवक से उसका संपर्क था। वह उससे फोन पर बात करती थी। आरोप लगाया कि युवक ने बात करते समय उसके स्क्रीनशॉट ले लिए थे। जिसके बाद काफी समय से वह युवक के संपर्क में नहीं थी। आरोप है कि अब आरोपी के फिर से फोन आने शुरू हो गए। वह कह रहा है, उसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो उसके पास है। वह उसे 50 हजार रुपये, वरना फोटो व वीडियो वायरल कर देगा। काफी से परेशान युवती ने परिजनों को सारी बात बताई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंदौसी सतेन्द्र सिंह पंवार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। आरोपी के खिलाफ जांचकर कार्रवाई की जाएगी।