फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल में छह हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सदर (संभल) तहसील में तैनात कानूनगो वीरेंद्र सिंह को एंटी करप्शन टीम ने छह हजार रुपये की रिश्वत लेते समय दबोच लिया। कानूनगो ने यह रकम आधा बीघा जमीन की पैमाइश करने के लिए वसूली थी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर टीम ने नई तहसील परिसर में यह कार्रवाई हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बटौआ निवासी दुर्गेश कुमार की शिकायत पर की। दुर्गेश के मुताबिक गांव में उनकी पुश्तैनी जमीन है। वह शिमला में प्राइवेट नौकरी करते हैं। अपनी जमीन की पैमाइश के लिए कानूनगो लंबे समय से चक्कर लगवा रहा था। बाद में 12 हजार रुपये रिश्वत मांगी। एंटी करप्शन टीम को भरोसे में लेने के बाद उन्होंने कानूनगो को आधी रकम काम हो जाने के बाद देने के लिए रजामंद किया। शेष आधी रकम के रूप में छह हजार देते समय टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

एंटी करप्शन टीम के प्रभारी कृष्ण अवतार ने कानूनगो वीरेंद्र सिंह के खिलाफ हयातनगर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें