संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी जग्गु और ओबरी में मंगलवार की देर रात दो घरों को चोरों ने निशाना बनाया है। एक महिला के कानों से कुंडल खींच लिए। इसमें महिला के कान जख्मी भी हो गए हैं। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
मतावली पटटी जग्गू गांव निवासी नूर हसन ने बताया कि वह और उनकी पत्नी आंगन में सो रहे थे। देर रात करीब दो बजे चोर घर में घुस आए और उनकी पत्नी शमा परवीन के कानों के कुंडल खींचकर भाग गए। इसमें उनकी पत्नी के कानों में जख्म हो गया है। वहीं दूसरी ओर ओबरी गांव में चोरों ने मोहम्मद अनीस के घर में नकब लगा लिया था। आहट होने पर चोर भाग गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।