फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने मकान से नकदी-जेवर चोरी कर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के सीकरी गेट में सूने मकान में छत से जीने की गेट की कुंडी काट चोर नीचे घुस आए। घर में रखी नकदी और जेवर ले गए। मकान मालिक परिवार के साथ भतीजी की हल्दी की रस्म में गया हुआ था। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला सीकरी गेट निवासी संजीव शर्मा के बड़े भाई राजेश शर्मा हनुमानगढ़ी में रहते हैं। उनकी पुत्री शिल्पी की पांच फरवरी की शादी है। संजीव शर्मा अपनी पत्नी चंचल शर्मा व बच्चों के साथ गुरुवार को बड़े भाई के घर गए थे। यहां भतीजी शिल्पी की हल्दी की रस्म थी। तभी रात में चोर छत पर नीचे के गेट का कुंडा काटकर घर में प्रवेश कर गए। संजीव परिजनों के साथ रात करीब साढ़े दस बजे घर पहुंचे तो अंदर से कुछ आवाज सुनाई। घर का ताला खोलकर देखा तो चोर जीने के रास्ते फरार हो गए। अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। यह देख उनके होश उड़ गए।
संजीव ने बताया कि चोर उनके घर से दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ी पाजेब, बारह चांदी के सिक्के तथा भतीजी की शादी को रखी 28 हजार रुपये की नकदी ले गए। शादी के माहौल में चोरी होने से परिवार में मायूसी छाई हुई है। संजीव शर्मा चोरी की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार से जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें