बनियाठेर। मंगलवार सुबह चंदौसी-संभल मुख्य मार्ग पर बीज की दुकान से बाइक सवार दो युवक रुपये से भरा बैग चोरी करके ले गए। इस मामले में दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
चंदौसी के विकास नगर कॉलोनी निवासी प्रवेश राघव ने बताया कि उनकी चंदौसी-संभल मार्ग स्थित खेड़ा खास अड्डे पर एग्री जंक्शन केंद्र नाम से बीज की दुकान है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दुकान स्वामी और उसका भाई दुकान से कुछ दूर अपने गोदाम में किसी काम से गए थे। इस बीच उनके पीछे दुकान पर बाइक से दो युवक आए और दुकान के गल्ले में रखा एक काले रंग बैग निकाल कर ले गए। बैग में 55 हजार रुपये की नकदी थी।
जब दुकान स्वामी और उसका भाई गोदाम से दुकान पर आए और गल्ले को देखा, तो उनके होश उड़ गए। गल्ले में रखा रुपये से भरा बैग गायब था। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक मेघपाल सिंह ने बताया कि दुकान स्वामी की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।