फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और ग्रामीणों की कांबिंग पर जंगल में पशु छोड़ भागे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव गुरसरी से चोर दो पशु खोलकर ले जा रहे थे। तभी जाग होने पर ग्रामीणों ने सूचना देकर पुलिस बुला ली। पुलिस व ग्रामीणों ने जंगल में कांबिंग करनी शुरू कर दी। अपने को घिरता देख चोर पशु जंगल में छोड़ फरार हो गए। ग्रामीणों ने पशुओं को जंगल से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

गांव गुरसरी निवासी ग्रामण मुंशी के पशु घर के बराबर में बनी झोपड़ी में बंध रहे थे। शनिवार की देर रात चोरों ने दो पशु बाहर निकाल लिए और जंगल की ओर ले जा रहे थे। चोरों की चहलकदमी से ग्रामीण की आंख खुल गई। झोपड़ी में जाकर देखा तो दो पशु नदारद थे। ग्रामीण के शोर मचाने पर गांव में जाग हो गई और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। घटना से थाना पुलिस को अवगत कराया गया। कुछ देर बाद पुलिस भी गांव पहुंची और पीड़ित किसान से जानकारी। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ जंगल में कांबिंग करने शुरू कर दी। कांबिंग होने से अपने को घिरा देख चोर जंगल में पशुओं को छोड़ फरार हो गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने पशुओं को जंगल से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें