बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किसौली में स्थित संभल-बहजोई मार्ग पर बुधवार देर रात चोरों ने किसान भीकम यादव के घर से पशु खोल लिया और उसे ले जाने लगे। लेकिन इस दौरान पास पड़ोस मेें जाग हो गई और शोर-शराबा हुआ। इससे आसपास के लोगों को अपनी ओर आता देख चोर पशु छोड़कर भाग गए।
गांव के निवासी भीकम यादव ने बताया कि बुधवार रात को उनके दो पशु पेड़ से बंधे थे। वे अपने बेटे अशोक यादव के साथ सो रहे थे। करीब तीन बजे चोरों ने पशुओं के गले में बंधी रस्सी को काट लिया और ले जाने लगे।
जाग होने पर शोर मचा तो बदमाश पशु छोड़कर भाग गए। कार्यवाहक थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है। यदि तहरीर दी जाती है, तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।