फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में खौफनाक वारदात: पूल में नहाने गया था सोहिल, पानी में डुबोकर उतार दिया मौत के घाट; देखें Video

Mon, 25 May 2026 07:34 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल के पीपली रहमापुर निवासी सोहिल की स्विमिंग पूल में डुबोकर हत्या कर दी गई। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
Sohil Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव पीपली रहमापुर निवासी सोहिल (18) की स्विमिंग पूल में डुबोकर हत्या कर दी गई। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार सोहिल गांव सलारपुर स्थित एक स्विमिंग पूल में नहाने गया था। आरोप है कि वहां कुछ लोगों ने उसे जबरन पानी में डुबो दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


बताया गया कि आरोपियों ने एक अन्य किशोर को भी पकड़कर मारने की कोशिश की लेकिन वह जान बचाकर भाग निकला। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। सोहिल सात बहन-भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें